झूला झूलने की छोटी सी बात पे चाकू मार फरार हुए आरोपी, कुछ ही घंटे में सिविल लाइन पुलिस ने आरोपियों को धर दबोचा,

बिलासपुर: रविवार सुबह मगरपारा निवासी रघु यादव सुबह कंपनी गार्डन में घूमने गया था। रघु यादव कंपनी गार्डन में लगे झूले पर झूला झूल रहा था। इसी दौरान चांटीडीह क्षेत्र के कुछ बदमाश वहां पहुंचे और उसे झूला से उतरने के लिए कहने लगे।
जब रघु ने झूले से उतरने से इनकार किया तो आरोपियों के साथ रघु का विवाद होने लगा, जिसके बाद बदमाशों ने रघु यादव की पिटाई शुरू कर दी। इसी बीच एक बदमाश ने अपने पास मौजूद चाकू से रघु यादव पर जानलेवा हमला किया। चाकू रघु यादव के जांघ में घुस गया। चाकूबाजी के बाद बदमाश भाग खड़े हुए लेकिन उनका चाकू रघु यादव के जांघ में फंसा रहा।
सिविल लाइन पुलिस को जानकारी मिलते ही तत्काल आहत के बताये अनुसार आरोपियों की पतासाजी में लग गई। आरोपी तखतपुर, सकरी घूमते रहे, पुलिस मुखबिर के माध्यम से लगातार पीछे लगी रही व रिवर व्यू के पास से कुछ ही घंटे में पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ़्तार कर लिया।